Live
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!•भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा•भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!•भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा•भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•
Tuesday, 10 November 2026
Menu

केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताज

केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। काजिया ने देशभर से आईं 52 अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि वह इस साल प्रतियोगिता में शामिल सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक थीं।

फाइनल राउंड में काजिया से पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी में ‘मौन की ध्वनि’ को किस तरह परिभाषित करेंगी। इस सवाल के जवाब ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उनके आत्मविश्वास तथा सोच की खूब तारीफ हुई।

काजिया ने बताया कि उनके लिए मौन सिर्फ चुप्पी नहीं, बल्कि एक ऐसा एहसास है जिसे उन्होंने मंच पर जाने से कुछ पल पहले महसूस किया। उनके मुताबिक, वह ऐसी खामोशी होती है जिसमें शांति, सुकून और आत्मविश्वास महसूस होता है।

उन्होंने कहा कि जब दिल गहरी सांस लेता है, धड़कन थोड़ी धीमी हो जाती है और अंदर से यह एहसास होता है कि ‘मैं बिल्कुल सही जगह पर हूं’, तो वही पल उनके लिए ‘मौन की ध्वनि’ है।

काजिया एक शास्त्रीय नृत्यांगना और अभिनेत्री भी हैं। वह बचपन से ही मंच से जुड़ी रही हैं। समय के साथ उन्हें ब्यूटी पेजेंट, मंच पर परफॉर्म करने और हाथ में माइक लेकर दर्शकों से संवाद करने का भी शौक हो गया।

अब उनके लिए वही मंच एक बड़ी उपलब्धि का गवाह बन गया है। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज अपने नाम कर काजिया लिज मेजो ने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *