Live
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

Harjot Bains का तीखा हमला: “Nayab Saini बना रात का Wazir Khan, Punjab का पानी चुराने की रची साज़िश”

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद एक बार फिर गरमा गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने जोरदार हमला बोला है। बैंस ने सैनी पर आरोप लगाया कि वह रात के अंधेरे में पानी चुराने की साज़िश रच रहे हैं और उन्हें “नया वज़ीर ख़ान” तक कह डाला।

हरजोत बैंस ने कहा कि जिस तरह से नायब सैनी ने बीबीएमबी के फैसले को सही ठहराया है, उससे यह साफ है कि इस साज़िश के पीछे वही मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी ने बोर्ड पर दबाव डालकर हरियाणा को ज्यादा पानी देने का फैसला करवाया।

“मुगल दौर की याद दिला रही बीजेपी की चाल”

हरजोत बैंस ने भाजपा की तुलना मुगल शासकों से करते हुए कहा, “बीजेपी की साज़िशें मुगल दौर की याद दिलाती हैं। रात को मुगलों जैसा विश्वासघात और दिन में गुरुओं की परंपरा की बात करना भाजपा की दोहरी सोच को दिखाता है।”

बैंस ने कहा कि जब देश पाकिस्तान से जंग जैसे हालात में था, तब हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब का पानी छीनने की साज़िश कर रहे थे। उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी ड्रोन भारत में घुस रहे थे, और दूसरी तरफ सैनी आधी रात को पंजाब के हक का पानी चुराने में लगे थे।”

“हरियाणा को अगर पानी चाहिए तो बताएं, हम देंगे”

बैंस ने सैनी के उस बयान को भी आड़े हाथों लिया जिसमें कहा गया था कि हरियाणा के कई इलाकों में पीने का पानी नहीं है। जवाब में बैंस ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर कोई जगह ऐसी है जहां पीने का पानी नहीं है, तो बताएं, हम पंजाब सरकार की तरफ से वहां पानी पहुंचाएंगे। लेकिन इसके लिए पंजाब का हक छीना नहीं जा सकता।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में नहरी पानी की पहुंच 65% खेतों तक कर दी गई है। ऐसे में पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं बचा जिसे किसी और राज्य को दिया जा सके।

मोहल्ला क्लीनिक और भ्रष्टाचार पर जवाब

बैंस ने नायब सैनी के मोहल्ला क्लीनिक को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में लाखों गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। यह मॉडल प्राइमरी हेल्थ केयर का बेस्ट उदाहरण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार आते ही इन क्लीनिकों को बंद करने की कोशिश शुरू हो गई।

भ्रष्टाचार को लेकर भी बैंस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “2014 के बाद भाजपा ने देश के ज्यादातर भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है और फिर प्रधानमंत्री मोदी की ‘वॉशिंग मशीन’ में डालकर सबको ‘साफ’ कर दिया गया।”

हरजोत बैंस की ये बयानबाज़ी न सिर्फ सियासी गर्मी को और बढ़ा रही है, बल्कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को भी नए मोड़ पर ला खड़ा कर रही है। अब देखना होगा कि नायब सैनी और भाजपा की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *