Live
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-CM भगवंत सिंह मानजो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवालगांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बतायाआप सरकार की जन हितैषी नीतियों से हर परिवार के घर और खेती के खर्चे कम हुए हैं: CM भगवंत सिंह मानधालीवाल ने भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म होपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगेऔद्योगिक और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने बहाल की पूरी सप्लाईबेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-CM भगवंत सिंह मानजो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवालगांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बतायाआप सरकार की जन हितैषी नीतियों से हर परिवार के घर और खेती के खर्चे कम हुए हैं: CM भगवंत सिंह मानधालीवाल ने भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म होपंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगेऔद्योगिक और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने बहाल की पूरी सप्लाई
Saturday, 27 June 2026
Menu

Harjot Bains का तीखा हमला: “Nayab Saini बना रात का Wazir Khan, Punjab का पानी चुराने की रची साज़िश”

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद एक बार फिर गरमा गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने जोरदार हमला बोला है। बैंस ने सैनी पर आरोप लगाया कि वह रात के अंधेरे में पानी चुराने की साज़िश रच रहे हैं और उन्हें “नया वज़ीर ख़ान” तक कह डाला।

हरजोत बैंस ने कहा कि जिस तरह से नायब सैनी ने बीबीएमबी के फैसले को सही ठहराया है, उससे यह साफ है कि इस साज़िश के पीछे वही मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी ने बोर्ड पर दबाव डालकर हरियाणा को ज्यादा पानी देने का फैसला करवाया।

मुगल दौर की याद दिला रही बीजेपी की चाल

हरजोत बैंस ने भाजपा की तुलना मुगल शासकों से करते हुए कहा, “बीजेपी की साज़िशें मुगल दौर की याद दिलाती हैं। रात को मुगलों जैसा विश्वासघात और दिन में गुरुओं की परंपरा की बात करना भाजपा की दोहरी सोच को दिखाता है।”

बैंस ने कहा कि जब देश पाकिस्तान से जंग जैसे हालात में था, तब हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब का पानी छीनने की साज़िश कर रहे थे। उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी ड्रोन भारत में घुस रहे थे, और दूसरी तरफ सैनी आधी रात को पंजाब के हक का पानी चुराने में लगे थे।”

हरियाणा को अगर पानी चाहिए तो बताएं, हम देंगे

बैंस ने सैनी के उस बयान को भी आड़े हाथों लिया जिसमें कहा गया था कि हरियाणा के कई इलाकों में पीने का पानी नहीं है। जवाब में बैंस ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर कोई जगह ऐसी है जहां पीने का पानी नहीं है, तो बताएं, हम पंजाब सरकार की तरफ से वहां पानी पहुंचाएंगे। लेकिन इसके लिए पंजाब का हक छीना नहीं जा सकता।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में नहरी पानी की पहुंच 65% खेतों तक कर दी गई है। ऐसे में पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं बचा जिसे किसी और राज्य को दिया जा सके।

मोहल्ला क्लीनिक और भ्रष्टाचार पर जवाब

बैंस ने नायब सैनी के मोहल्ला क्लीनिक को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में लाखों गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। यह मॉडल प्राइमरी हेल्थ केयर का बेस्ट उदाहरण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार आते ही इन क्लीनिकों को बंद करने की कोशिश शुरू हो गई।

भ्रष्टाचार को लेकर भी बैंस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “2014 के बाद भाजपा ने देश के ज्यादातर भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है और फिर प्रधानमंत्री मोदी की ‘वॉशिंग मशीन’ में डालकर सबको ‘साफ’ कर दिया गया।”

हरजोत बैंस की ये बयानबाज़ी न सिर्फ सियासी गर्मी को और बढ़ा रही है, बल्कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को भी नए मोड़ पर ला खड़ा कर रही है। अब देखना होगा कि नायब सैनी और भाजपा की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *