Live
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहतPunjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्चपंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजीMohali में पानी बर्बाद किया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन: हाउस की मीटिंग में आएगा एजेंडा, पांच हजार जुर्माना व हलफनामा देकर होगा बहालबच्चा गैर हाजिर रहा तो फोन पर आएगा मैसेज:Punjab सरकार आज से शुरू करेगी सिस्टम, थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री बैंस करेंगे लांचआप सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, आईआरसीटीसी को लिखा पत्रबंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, Punjab Police ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किएपंजाब में आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड व दो IED मिले, टाइम बम बनाने की थी तैयारीट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहतPunjab के स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकर सिस्टम शुरू: बच्चों की गैरहाजिरी पर पेरेंट्स को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने समर्थ प्रोजेक्ट किया लॉन्चपंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग:दोपहर तीन बजे सीएम रिहायश पर होगी, स्पेशल सेशन को लेकर बनाई जाएगी स्ट्रेटजीMohali में पानी बर्बाद किया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन: हाउस की मीटिंग में आएगा एजेंडा, पांच हजार जुर्माना व हलफनामा देकर होगा बहालबच्चा गैर हाजिर रहा तो फोन पर आएगा मैसेज:Punjab सरकार आज से शुरू करेगी सिस्टम, थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री बैंस करेंगे लांचआप सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी के लिए हर महीने तीर्थ यात्रा ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा, आईआरसीटीसी को लिखा पत्रबंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, Punjab Police ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए
Friday, 10 April 2026
Menu

हरियाणा में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कराएगी सरकार:हाई लेवल कमेटी का गठन; CM के APS-OSD को जिम्मेदारी, 15 दिन में होगा रिव्यू

हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और उनके क्रियान्वयन में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

इस समिति में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी नरेंद्र पाल मलिक और मुख्यमंत्री के सीनियर कंसल्टेंट करण अहलावादी को शामिल किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता राजीव बातिश समीक्षा प्रक्रिया के लिए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल से संबंधित तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

यहां पढ़िए ऑर्डर…

हर 15 दिन में रिव्यू करेगी कमेटी

यह समिति राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की हर 15 दिन में एक बार समीक्षा करेगी। इसके अतिरिक्त, विकास कार्यों की समग्र प्रगति की समीक्षा हर 2 महीने में एक बार मुख्यमंत्री के स्तर पर भी की जाएगी। समिति विकास परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति से लेकर कार्य आवंटन तक की समय-सीमा, प्रशासनिक स्वीकृति अथवा परियोजना की अवधारणा के बाद वास्तु संबंधी अनुमोदनों में होने वाली देरी, कार्य आवंटन और कार्य शुरू होने के बीच के समय, जिसमें अन्य विभागों से आवश्यक अनुमति भी शामिल हैं। साथ ही स्वीकृत परियोजनाओं की समय पर पूर्णता का मूल्यांकन करेगी।

परियोजनाओं में देरी-लागत वृद्धि की भी समीक्षा करेगी

इसके साथ ही, समिति परियोजनाओं में देरी और लागत वृद्धि के कारणों की भी समीक्षा करेगी। आवश्यकता होने पर संशोधित प्रशासनिक स्वीकृतियों के पश्चात निर्धारित नई समय-सीमा का परीक्षण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्य निर्धारित या संशोधित समय-सीमा के भीतर पूरे हों।

इसके अतिरिक्त, सृजित परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देगी ताकि विकास कार्यों की दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। समिति इस संबंध में प्रगति की जानकारी हर महीने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को भी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *