Live
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां
Monday, 14 September 2026
Menu

हरियाणा के 4 जिलों में 7 डिग्री से नीचे पारा:हवा की दिशा बदल रही, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, कल से धुंध पड़ेगी

हरियाणा में हवाओं की दिशा और गति बदलने से ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया था। मगर हवा की दिशा दक्षिण-पश्विम होने से एकाएक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।   बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूल 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 °C की मामूली गिरावट देखने को मिली है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा के चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गहरी धुंध पड़ सकती है। इसके बाद अन्य जिलों में भी धुंध बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंचा    हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 5.8 डिग्री, सोनीपत में 5.9 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और सिरसा में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 °C तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा। 12 जिलों में 10 डिग्री से नीचे तापमान   न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो 12 जिलों में यह तापमान 10 °C से नीचे रहा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। नारनौल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, हिसार, सिरसा, रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद, कैथल और नूंह जिले शामिल हैं। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री। वहीं भिवानी में न्यूनतम पारा 13 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। 12 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस देगा दस्तक    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *