Live
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•
Sunday, 25 October 2026
Menu

Greater Noida Murder Case: दहेज की मांग पुरी न होने पर महिला की जलाकर हत्या, 6 साल के बेटे की आंखों के सामने हुआ खौफनाक कांड

देश को झकझोर देने वाला एक और दहेज हत्या का मामला सामने आया है। 26 साल की निकी नाम की महिला को उसके ही ससुराल वालों ने ₹36 लाख दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डाला। यह खौफनाक वारदात उसके छोटे बेटे की आंखों के सामने हुई, जिसने पूरा मंजर अपनी जुबान से बताया।

बेटे की दिल दहला देने वाली गवाही

पीड़िता के 6 साल के बेटे ने कहा –

“पहले मम्मा के ऊपर कुछ डाला, फिर उन्हें चांटा मारा और फिर lighter से आग लगा दी।”
जब उससे पूछा गया कि क्या उसके पिता ने मम्मी को मारा, तो उसने ‘हाँ’ में सिर हिलाया।

शादी और दहेज की कहानी

  • निकी की शादी 2016 में विपिन भाटी से हुई थी।
  • शादी के वक्त परिवार की ओर से कार (Scorpio) और कई तोहफे दिए गए थे।
  • लेकिन ससुरालवालों की मांग यहीं नहीं रुकी। वे लगातार ₹36 लाख की मोटी रकम की डिमांड करते रहे।
  • निकी की बहन कंचन की शादी भी इसी परिवार में हुई थी। उसने बताया कि शादी के 6 महीने बाद से ही दोनों बहनों को लगातार मारपीट, गाली-गलौज और धमकियां दी जाती थीं।
  • कंचन के मुताबिक, रात को 1:30 बजे से लेकर 4 बजे तक भी उन्हें पीटा जाता था और कहा जाता था – “एक से दहेज लिया है, दूसरी से भी मिलेगा। वरना मर जाओ, हम दूसरी शादी कर लेंगे।”

खौफनाक वारदात का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें निकी को बुरी तरह पीटकर घर से बाहर घसीटा जाता है और फिर आग लगा दी जाती है।

  • वीडियो में वह जलती हुई सीढ़ियों से नीचे आती हुई नजर आती है।
  • चारों तरफ लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
  • बच्चे और पड़ोसी डर से कांपते हुए यह सब देखते रहे।

अस्पताल और मौत

  • गंभीर जलने के बाद निकी को फोर्टिस अस्पताल, नोएडा ले जाया गया।
  • वहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।
  • लेकिन रास्ते में ही निकी ने दम तोड़ दिया।
  • पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

FIR और पुलिस की कार्रवाई

  • पीड़िता की बहन कंचन की शिकायत पर कसना थाना में मामला दर्ज हुआ।
  • आरोपियों में निकी का पति विपिन भाटी, सास दया देवी, ससुर सतवीर और देवर रोहित शामिल हैं।
  • पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।
  • बाकी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

पति का Instagram पोस्ट

गिरफ्तारी से पहले पति विपिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा –
“Why did you leave me? The world is calling me a killer. Main barbaad ho gaya.”
उसने आत्महत्या की तरफ इशारा भी किया। लेकिन पुलिस ने उसे ट्रैक करके पकड़ लिया।

लोगों का गुस्सा

  • घटना के बाद इलाके में गुस्सा है।
  • लोग Kasna police station के बाहर जमा होकर “Justice for Nikki” की मांग कर रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला फिर से दिखाता है कि दहेज जैसी कुप्रथा आज भी महिलाओं की जान ले रही है। कानून होने के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब पूरा देश मांग कर रहा है कि निकी और उसके मासूम बेटे को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिले।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *