Live
पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाईसिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘GHOSTFACE KILLAH’ रिलीज, आते ही छायारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपअमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नूCM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागतहरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्मआप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियापंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाईसिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘GHOSTFACE KILLAH’ रिलीज, आते ही छायारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपअमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नूCM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागतहरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्मआप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया
Wednesday, 23 September 2026
Menu

EPFO: अब ATM के साथ-साथ UPI से भी निकाले जा सकेंगे PF के पैसे, जानें कब से शुरू होगी यह सुविधा।

सुमिता डावरा ने बताया कि ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही इस साल मई या जून के अंत तक यूपीआई और ATM के माध्यम से अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा, “मई के अंत या जून तक, सदस्य अपने भविष्य निधि तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखेंगे। यह खबर ईपीएफओ के तहत आने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब वे न केवल ATM , बल्कि यूपीआई के जरिए भी अपने ईपीएफओ खाते से पैसे निकाल सकेंगे।

श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्लीन प्रोसेसिंग के लिए यूपीआई प्रणाली की शुरुआत करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य लेनदेन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तेज बनाना है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारत में रिटेल पेमेंट्स और सेटलमेंट सिस्टम संचालित करने वाली भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की सिफारिश को स्वीकृति दे दी है।

यूपीआई और ATM से पैसे निकालने की सुविधा कब शुरू होगी

सुमिता डावरा ने कहा कि ईपीएफओ के मेंबर्स जल्द ही इस साल मई या जून के अंत तक यूपीआई और ATM के जरिए अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा, “मई के अंत या जून तक, सदस्यों को अपने भविष्य निधि तक पहुंचने में एक परिवर्तनकारी बदलाव देखने को मिलेगा। वे सीधे यूपीआई पर अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही वे एक ऑटोमेटेड सिस्टम की मदद से तुरंत 1 लाख रुपये तक निकाल सकेंगे और ट्रांसफर के लिए अपना पसंदीदा बैंक खाता चुन सकेंगे।”

यूपीआई करने जितना आसान हो जाएगा पीएफ खाते से पैसे निकालना

श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा के मुताबिक बीमारी, घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए मौजूदा नियमों के तहत पैसे निकालने के ऑप्शन्स को भी इसमें जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि विड्रॉल प्रोसेस को आसान बनाने के लिए 120 से ज्यादा डेटाबेस को एकीकृत किया है। क्लेम प्रोसेसिंग में लगने वाला समय घटकर अभी सिर्फ 3 दिन रह गया है। उन्होंने कहा कि अब 95% क्लेम ऑटोमेटेड हैं और इस प्रोसेस को और भी ज्यादा आसान बनाने की योजना है। बताते चलें कि जिस तरह यूपीआई ने पूरे भारत में पेमेंट के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है, उसी तरह इस नई सुविधा के जरिए ईपीएफओ के सदस्यों के लिए पीएफ का पैसा निकालना भी यूपीआई करने जितना आसान और तेज हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *