राजनिती

भाजपा द्वारा मतदाता अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित*

Prabhat Tiwari

*काला कानून रहा है। विकास के सवाल पर सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल में जितना प्रदेश और जिले को विकास दिया है,पिछले 70 सालों में वह विकास नहीं मिल सका है। सड़क, पुल , पुलिया का जाल बिछ गया है। गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में तीनों विधानसभा में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन की योजना के अनुरूप सर्वप्रथम संविधान सभा उसको प्रांत मुरादनगर विधानसभा और अब साहिबाबाद विधानसभा में राजनगर एक्सटेंशन स्थित के सभागार में मतदाता एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग और विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा , मंत्री स्वतन्त्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने बताया भारत का संसदीय चुनाव असाधारण चुनाव रहा है। दुनिया के सभी देशों को वैश्विक मंच पर भारत चुनौती दे कर आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए दुनिया के तमाम देशों ने विपक्षियों से गठ जोड़कर उनकी मदद की। दुनिया के तमाम देशों में सत्ता परिवर्तन होता रहा है। नरेंद्र भाई मोदी के वैश्विक विकास पर भारत की जनता ने अपना मोहर लगाकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तीसरी बार सरकार बनाई। ऐसे में देश की सम्मानित मतदाता एवं कार्यकर्ता सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जो सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने किया है वह सम्मान किसी राजनीतिक दलों ने नहीं दिया है।उनके सभी स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है ।नरेंद्र मोदी वैश्विक मंच के बड़े नेता है। अति विशिष्ट अतिथि साहिबाबाद विधानसभा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि दुनिया के तमाम देशों में सत्ता परिवर्तन हुआ है, जबकि भारत की जनता ने युग पुरुष नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जीत दर्ज़ करा कर तीसरी बार पीएम की कमान सौंपकर देश का नाम विश्व के पटल पर अंकित किया है।देश के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश विरोधियों के साजिश का शिकार रहा हैं। विकट परिस्थितियों में भी साहिबाबाद विधानसभा की जनता ने सर्वाधिक मतों से जीत दिलाकर विधानसभा का सम्मान कायम किया है। विरोधियों ने साजिश की कि भारतीय जनता पार्टी 400 के पार सीट हासिल कर संविधान बदल देगी। हमने डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है।भविष्य में भी सम्मान करते रहेंगे। संविधान तो बदला है ,धारा 370 का । यह देश का मंत्री स्वतन्त्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने कहा हम सम्मान पाने नहीं मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के संसदीय चुनावों में कांग्रेस पार्टी पिछले अनेक चुनाओं में 240 के आंकड़े को छू नहीं पाई है । कांग्रेस मात्र 90 सीटें पाकर इतरा रहीं हैं। 2014 से लेकर 2024 तक हम लगातार जीत दर्ज करते आए हैं। इस जीत के लिए साहिबाबाद विधानसभा के मतदाता एवं कार्यकर्ता विशेष अभिनंदन के हकदार हैं । राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने सभी आगुंतकों सहित कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा केवल भाजपा का ही कार्यकर्त्ता ऐसा कार्यकर्ता है कि जो चुनाव से संबंधित अपने काम को 3 महीने पूर्व अपनी पकड़ में कर लेता है और यह भाजपा की जीत उसी के परिश्रम का परिणाम है। मंच का कुशल संचालन भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी ने किया। इस दौरान पूर्व बाबूजी बलदेव राज शर्मा,पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी,पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद,महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, उपाध्यक्ष रनिता सिंह, चमन चौहान, बीएल गौतम,महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक मधुकर त्यागी, सह संयोजक संजय रावत, अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज राय, दीपक राघव, विजेंद्र भड़ाना, ओमेद्र कसाना, राजन बाल्मीकि, अनिल शर्मा, सुधीर त्यागी, हरमीत बक्शी, जयपाल पुंडीर, अवधेश यादव सहित सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्त्ता मतदाता मौजूद रहे।

Report :- Prabhat Tiwari
Posted Date :- 13-07-2024

राजनिती