राजनिती

आन्दोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतारी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा बोली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं

Saleem Khan UK

*आन्दोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतारी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा बोली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं दिल्ली की सड़कों पर बैठी है देश का गौरव कहीं जाने वाली बेटियां* रुद्रपुर - कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ उत्तराखंड में भी गुस्सा फूट पड़ा है।इस बार उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार रही पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने पहलवानों के समर्थन में केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। नगर के सिटी क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की नेत्री मीना शर्मा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश की बहन बेटियों सुरक्षित नहीं है। जिसका नतीजा दिल्ली में लंबे समय से कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण जैसे संगीन मामलों में कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खास कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यौन शोषण जैसे संगीन मामले में आरोपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को बचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा की अनुशासन निति कह हैं, अनुशासन का दम भरने वाले भाजपा नेता पहलवानों के मुद्दे पर खामोशी इख्तियार किए हुए हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार इस मामले में आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों बच रही है। उन्होंने कहा कि शरण की सांसद सदस्यता को खत्म क्यों नहीं किया जा रहा है। क्या मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष के सदस्यों को निशाने पर लेती है। उनके आरोपी सांसद दूध के धुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को कथित मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड़ करना पड़ रहा है। सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनिया भर में मोदी सरकार के इस रवैए से जनता हैरान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए कि देश की होनहार बेटियां ज़मीन पर है और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री कुर्सियां पर बैठे हुए हैं। उन्होंने जमकर सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर गुबार निकाला और मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया। आपको बता दें कि आन्दोलन कर रहे पहलवानों ने खेलों में हासिल किए गए मैडल हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित कर दिए हैं। जिसके बाद यह मामला और भी अधिक सुखिर्यां में बन गया है। *ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट*

Report :- Saleem Khan UK
Posted Date :-

राजनिती