Live
तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नूभारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवालदिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसलापंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीभगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्डमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूतीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नूभारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवालदिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसलापंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीभगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्डमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू
Thursday, 23 July 2026
Menu

CM Bhagwant Mann का Fatehgarh Sahib दौरा: 500 महिला Panch-Sarpanches हुईं Maharashtra रवाना, Panchayat Houses का Inauguration

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर फतेहगढ़ साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुबह करीब 11 बजे सीएम मान सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां मौजूद यात्रियों से मुलाकात की। उनका दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर शुरू हुआ, जहां उन्होंने अरदास की और पंजाब की खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री मान सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्होंने 500 महिला पंचों और सरपंचों को लेकर महाराष्ट्र रवाना होने वाली एक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये सभी महिला प्रतिनिधि सबसे पहले सचखंड तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र) में माथा टेकेंगी, उसके बाद महाराष्ट्र में उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग पंचायत की जिम्मेदारियां, प्रशासनिक कार्यों को सही तरीके से संभालना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

सीएम मान ने बताया कि कुल तीन स्पेशल ट्रेनें बुक की गई हैं, जिनके जरिए अलग-अलग बैच में महिला पंच-सरपंचों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, आज पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुभव देगी बल्कि हमारी महिला प्रतिनिधियों को और सशक्त बनाएगी।”

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, हम असली आज़ादी उस दिन मनाएंगे, जब तहसीलों में बिना रिश्वत रजिस्ट्री और इंतकाल होंगे और थानों में बिना रिश्वत गरीबों की सुनवाई होगी। सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और सिस्टम को काफी हद तक ठीक किया गया है।”

युवाओं और राज्य में अमन-शांति के मुद्दे पर मान ने सख्त लहजे में कहा कि पंजाब की जवानी को बर्बाद करने वालों और शांति भंग करने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, लोग उन्हें कान में कह रहे हैं कि अब बाहर न आ जाएं। मामला कानून का है, हम सबूत देंगे, वकील बड़े भेजेंगे, बाकी काम अदालत करेगी।”

सरहिंद में संगियाना पैलेस में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भी सीएम मान ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने 500 नए पंचायत घरों और सेवा केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। मान ने कहा कि यह कदम ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गांवों में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने में अहम साबित होगा।

विधायक लखबीर सिंह राय ने बताया कि यह पहल महिला पंचों और सरपंचों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिससे वे धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से मजबूत होंगी। पूरे कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और सारी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं।

यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं की शुरुआत का गवाह बना, बल्कि पंजाब में महिला नेतृत्व को नई दिशा देने का भी संकेत है। मुख्यमंत्री के इस कदम को गांव-गांव तक बदलाव और सशक्तिकरण का संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *