Live
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•
Thursday, 05 November 2026
Menu

CM सैनी का सिरसा दौरा तीसरी बार, 27 को साइक्लोथॉन 2.0 में लेंगे भाग; नगर परिषद देगी संकल्प पत्र।

सिरसा जिले में 26 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा पहुंचेगी। अगले दिन यानि 27 को CM नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर डबवाली के लिए रवाना करेंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूरी तैयारियां की जा रही है।

CM तीसरी बार सिरसा में आ रहे हैं। ऐसे में सिरसा वासियों को काफी उम्मीदें हैं। नगर परिषद ने भी अपना संकल्प पत्र तैयार किया है, जो CM को सौंपा जाएगा। इसे देखते हुए CM से कई नई सौगात मिलने की उम्मीद है। इस बार सिरसा में छोटी शहरी सरकार भी भाजपा समर्थित है।

सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल एवं भाजपा नेता गोबिंद कांडा और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप अभियान चला रहे हैं। कारण है कि नगर परिषद चुनाव के समय भाजपा ने सिरसा में विकास कार्य करवाने के वादों की घोषणा की हुई है।

अब उनको पूरी करने का समय आ गया है। नागरिक हरियाणा उदय पोर्टल साइक्लोथॉन-2.0 पर या स्कैनर के माध्यम से पंजीकरण करते हुए इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। इस दौरान मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा न हो।

समीक्षा कर लगाई ड्यूटी

इसको लेकर सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक बुलाई, जिसमें साइक्लोथॉन-2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां तय की।

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना- डीसी

डीसी ने कहा कि साइक्लोथॉन-2.0 हरियाणा सरकार के ड्रग फ्री हरियाणा अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साइक्लोथॉन-2.0 के माध्यम से हजारों युवा साइकिल चलाकर राज्य भर में नशा मुक्ति का संदेश दे रहें हैं।

यह आयोजन न केवल नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा।

साइक्लोथॉन-2.0 के लिए यह ड्यूटी लगाई

साइक्लोथॉन-2.0 मार्ग पर एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा किट और मेडिकल टीमों की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी लगाई। स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

साइक्लोथॉन-2.0 में चलने वालों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना और विश्राम स्थलों पर सुविधाएं सुनिश्चित करें।

मीटिंग में यह रहे मौजूद

इस दौरान कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनमें एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र, आरटीए संजय बिश्नोई, नगराधीश यश मलिक, डीएसपी विकास कृष्ण और डीएफएससी मुकेश कुमार शामिल थे।

इसके अलावा, डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलदीप राणा और संजय कुमार, कार्यकारी अभियंता अमित नैन, एलडीएम संजीव गोयल, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिल्लौड़, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, एडीएसओ हनुमान प्रसाद और जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *