Live
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए बैरिकेड और अनधिकृत ढांचेगन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवालफाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 NDPS मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तारअमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया- केजरीवालभगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: CM भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटरमेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें: राजवीर सिंह घुम्मणपंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगदिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए बैरिकेड और अनधिकृत ढांचेगन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवालफाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 NDPS मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तारअमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया- केजरीवालभगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: CM भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटरमेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें: राजवीर सिंह घुम्मणपंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंग
Friday, 21 August 2026
Menu

CM सैनी का बड़ा बयान: प्रदेश से बाहर होंगे पाकिस्तान से आए लोग, सिरसा को मिली 61 करोड़ की सौगात।

सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम, कश्मीर की घटना को लेकर कहा कि राज्य में सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करेगी जो पाकिस्तान से वीजा पर या अवैध तरीके से आए हैं, और उन्हें प्रदेश से बाहर निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निहत्थे लोगों पर हमला करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से कदम उठाए जाएं। इस दिशा में हर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान से आए लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

खतरा संविधान को नहीं, कांग्रेस को था- CM

इसके बाद CM नायब सिंह ने देर रात रानियां रोड स्थित तारा बाबा कुटिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम नायब सिंह ने 18 मिनट से ज्यादा समय के भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये हरियाणा के लोग हैं। कांग्रेस की ऐसी हालत कर दी, कहीं खाता भी नहीं खुला। कई के तो खाते भी बंद हो गए। खतरा संविधान को नहीं, कांग्रेस को था, कहीं झूठ की दुकानदारी बंद न हो जाए।

हरियाणा में 56 दिन बाद नॉन स्टॉप भाजपा की सरकार बनी। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है, नौकरियां बेची हैं। सीएम ने कहा कि मैं अभी पंजाब से होकर आया हूं। वहां के लोगों ने भी मन बना लिया है। वहां भी कमल का फूल खिलेगी। पंजाब में काम नहीं हो रहे। लोग परेशान हैं। सिरसा वासियों से CM ने कहा कि पास में पड़ोसी पंजाब भी है। उनको भी बता दिया करो कि हमने यह काम किया है।

फसल जली, तो सरकार करेगी मदद- सैनी

CM सैनी कहा कि अगर किसी किसान की फसल जली है तो उसकी सरकार मदद करेगी। इसकी रिपोर्ट किसान डीसी को करें। उसकी वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। कांग्रेस इस पर किसानों में भ्रम फैला रही है।

क्रॉस बॉर्डर से नशा नहीं आने की सुनिश्चित करेंगे- सीएम

CM नायब सिंह ने कहा कि हमें समाज से नशे को जड़ से खत्म करना है, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्रॉस बॉर्डर से नशा नहीं आना चाहिए। नशे के कारोबार में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

नशे के कारण परिवार खत्म हो जाता है। हाल ही में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके कैंपस में किसी प्रकार का नशा नहीं होना चाहिए। यदि कोई नशा फैलाने का काम करता है, तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का काम करें। हमें बच्चों को नशे से दूर करना हैं, बच्चे नशे को त्यागें और पढाई करें।

सिरसा में 61 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

CM नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जिला सिरसा को लगभग 61 करोड़ 33 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ ही 4 अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

सीएम ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो प्रोजेक्ट, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय तथा लोक निर्माण विभाग के एक-एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 994.54 लाख की लागत से गुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार तथा डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 609 लाख रुपए की लागत से डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

सीडीएलयू में नए टीचिंग ब्लॉक का उद्घाटन

इसके अलावा CM ने 2051.13 लाख रुपए की लागत से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में बने नए शिक्षण ब्लॉक नंबर 5 का उद्घाटन किया। 2478.22 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा. मयंक गुप्ता, सीडीएलयू के वीसी प्रो. नरसी राम बिश्नोई, रजिस्ट्रार राजेश बंसल, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *