Live
फाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 NDPS मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तारअमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया- केजरीवालभगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: CM भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटरमेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें: राजवीर सिंह घुम्मणपंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगCM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगामुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत मच्छर जनित बीमारियों के लिए 351 लाभार्थियों को 89.35 लाख रुपये के 357 उपचार मिलेफाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 NDPS मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तारअमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया- केजरीवालभगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: CM भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटरमेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें: राजवीर सिंह घुम्मणपंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंगCM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगामुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के तहत मच्छर जनित बीमारियों के लिए 351 लाभार्थियों को 89.35 लाख रुपये के 357 उपचार मिले
Thursday, 20 August 2026
Menu

CM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सालगिरह सिर्फ वर्षों का सफर नहीं होती, बल्कि धैर्य, विश्वास, सहयोग और साथ निभाने की कहानी भी होती है। हैप्पी एनिवर्सरी मान साहब… ईश्वर आपके आगे के जीवन सफर को और भी खूबसूरत बनाए।”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भी दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 जुलाई 2022 को उनका विवाह डॉ. गुरप्रीत कौर से हुआ था। शादी समारोह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की एक बेटी भी है, जिसका नाम नियामत कौर है। मुख्यमंत्री अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

शादी की सालगिरह के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *