Live
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannuपंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायलपंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंजPunjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दियास्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजाभगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआतअपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मीभाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannuपंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायलपंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंजPunjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दियास्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजाभगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआतअपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी
Thursday, 16 April 2026
Menu

CM भगवंत मान करेंगे मोहाली में सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन।

पंजाब। पंजाब के CM भगवंत मान आज (6 मार्च) मोहाली का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (फेज-1) का उद्घाटन करेंगे। इस सिस्टम के शुरू होने से मोहाली की सभी सड़कों पर पुलिस की निगरानी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ई-चालान, चंडीगढ़ की तर्ज पर कटने लगेंगे। उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री डेराबस्सी में स्थित सुखमनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

पुलिस स्टेशन में कंट्रोल रूम की स्थापना।

इस सिस्टम की निगरानी के लिए मोहाली के सेक्टर-79 स्थित सोहाना पुलिस स्टेशन की नई बिल्डिंग में एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। पहले चरण में, यह सिस्टम शहर के 20 प्रमुख जंक्शनों और स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब पुलिस को आवश्यक फंड भी प्राप्त हो चुके हैं।

दो दिन चला था ट्रायल, बैटरियां हो गईं चोरी।

हालांकि, सिस्टम अब औपचारिक रूप से शुरू किया गया है, लेकिन ट्रायल के दौरान ही यह शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का खुलासा कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 36,000 लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए कैमरों में कैद हुए। दिलचस्प बात यह रही कि सिस्टम की स्थापना के दौरान कई स्थानों से इसकी बैटरियां चोरी हो गईं। फिलहाल, यह सिस्टम पहले चरण में लागू किया गया है, और जैसे-जैसे यह पूरे शहर में लागू होगा, स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *