Live
Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•
Monday, 23 November 2026
Menu

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आने पर पहली मीटिंग में ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया जाएगा।

पन्नू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुखबीर बादल शायद इस बात को भूल चुके हैं कि पंजाब के लोग 2007 से 2017 के काले दौर को याद रखते हैं। उनका कहना था कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरवाद के बीज अकाली-भाजपा सरकार के दौरान बोए गए और उनके संरक्षण में ही ये फले-फूले।

पन्नू ने कहा, “2007 से पहले पंजाब ने कभी ‘गैंगस्टर’ शब्द नहीं सुना था। सुखबीर बादल के राज में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला। अमृतसर में एक ASI की हत्या के समय अकाली दल के लोगों ने सरेआम भांगड़ा किया। नाभा जेल ब्रेक और फरीदकोट में नाबालिग लड़की का अपहरण अकाली दल के गुंडाराज की निशानियां हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि 2007 से 2012 के बीच नशे की दुकानें खुलीं और 2012 में चिट्टा अपने शिखर पर पहुंच गया। “जब पुलिस ड्रग तस्करों को पकड़ती थी, तो आधे घंटे में ही अकाली नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सामने आ जाती थीं और उन्हें छुड़ाने के लिए मंत्रियों की सिफारिशें पहुंच जाती थीं। आज वही सुखबीर बादल कार्रवाई की बातें कर रहे हैं, जो पूरी तरह हास्यास्पद है,” पन्नू ने कहा।

बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ईमानदारी से नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। “हमने गांव स्तर तक समितियां बनाई हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। सुखबीर बादल को फिर से सत्ता की भूख सता रही है, ताकि वे दोबारा वही पुराना नशे का साम्राज्य खड़ा कर सकें।”

पन्नू ने सुखबीर बादल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “पंजाब की जनता कभी नहीं भूल सकती कि आपके राज में बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई। कोटकपुरा गोलीकांड में आज सुखबीर बादल जमानत पर बाहर हैं।”

अंत में पन्नू ने कहा, “सुखबीर बादल अगली रैली में जनता को यह बताएं कि 10 साल के राज में उन्होंने क्या किया। पंजाब की जनता ने अब आपकी असलियत पहचान ली है। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *