Live
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•
Tuesday, 24 November 2026
Menu

Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

देश की मशहूर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी Bisleri की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कंपनी के पानी के सैंपल जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। रेगुलेटर के मुताबिक, सैंपल में तय मानकों से ज्यादा ब्रोमेट और अन्य हानिकारक रसायन पाए गए हैं।

FSSAI ने यह सैंपल Bisleri International के परिसर से लिया था। पहली जांच के दौरान पानी में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई, जिसके चलते इसे Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी ने पहली जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां जांच के दौरान पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी भी सामने आई। दूसरी लैब की रिपोर्ट में भी सैंपल को असुरक्षित बताया गया।

दोनों जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह मामला पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सेहत व सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस बीच FSSAI की ओर से फूड बिजनेस ऑपरेटरों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई भी तेज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *