Live
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•
Sunday, 25 October 2026
Menu

भगवंत मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को आगामी 22 तारीख को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस वादे को पूरा करती है, जिसमें हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी।

हेल्थ कार्ड से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि हेल्थ कार्ड बनवाने से लेकर इलाज तक का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को किसी भी स्तर पर एक रुपया भी वसूलने की अनुमति नहीं है।

अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने योजना के दुरुपयोग के खिलाफ पहले ही कड़ा रुख अपनाया है। मुक्तसर और मानसा से शिकायतें सामने आई थीं, जहां कुछ लोग हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर 50 रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घर-घर जाकर होगा रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यूथ क्लब के वॉलंटियर घर-घर जाकर टोकन बांटेंगे। नागरिकों को निर्धारित सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ मुफ्त में हेल्थ कार्ड बनवाना होगा।

शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार वेलफेयर स्कीम के नाम पर किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को धोखा देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने दोहराया कि मान सरकार पारदर्शी, भरोसेमंद और जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह योजना पूरी तरह मुफ्त, आसान और सभी नागरिकों के लिए होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *