Live
भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोगपंजाब रोडवेज में जल्द शामिल होंगी 1,279 नई बसें, परिवहन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावाबुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, CM भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिलाअपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवालपंजाब सरकार ने हर मंच पर RDF का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र अभी भी किसानों के पैसे रोके बैठा है: हरपाल सिंह चीमातीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया मान सरकार के प्रति भरोसाइस स्वतंत्रता दिवस, स्वस्थ पंजाब: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 लाख से अधिक उपचारBSNL का स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को बड़ा तोहफाभारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, AI से लेकर स्पेस तक कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोगपंजाब रोडवेज में जल्द शामिल होंगी 1,279 नई बसें, परिवहन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावाबुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, CM भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिलाअपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवालपंजाब सरकार ने हर मंच पर RDF का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र अभी भी किसानों के पैसे रोके बैठा है: हरपाल सिंह चीमातीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया मान सरकार के प्रति भरोसाइस स्वतंत्रता दिवस, स्वस्थ पंजाब: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 लाख से अधिक उपचारBSNL का स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा
Saturday, 15 August 2026
Menu

Baltej Pannu का Sukhbir Badal पर तीखा हमला: पूछा – क्या Punjab को फिर से ‘Stick Rule’ चाहिए?

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल जिस तरह के मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं, वो पंजाब को दोबारा उसी डर और तानाशाही वाले दौर में ले जाने की कोशिश है, जिसे लोग पहले ही भुगत चुके हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि जब सुखबीर बादल उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री थे, तब उन्होंने लाठी, गोली और डर के सहारे सरकार चलाई थी। उन्होंने सवाल किया, क्या सुखबीर बादल फिर वही सरकार चाहते हैं जिसमें शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसाई जाती थीं? क्या हमें ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो निहत्थे सिख संगतों पर गोलियां चलवाए?”

उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में इंसाफ की मांग करने वालों पर कार्रवाई को लेकर भी बादल सरकार को घेरा। पन्नू ने कहा कि अकाली दल का वो दौर पंजाब के लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

बलतेज पन्नू ने ड्रग्स मुद्दे पर भी सुखबीर बादल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बादल राज में पंजाब के युवा नशे में डूबते चले गए, लेकिन सरकार ने ड्रग माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। क्या हमें ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो ड्रग डीलरों को बचाए और युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करे?” पन्नू ने कहा।

पन्नू ने बादल के कथित भ्रष्टाचार और राजनीतिक सौदों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, क्या पंजाब को फिर से वो दौर चाहिए जब नौकरियां बेची जाती थीं और माफिया राज चलता था? क्या हमें ऐसा नेता चाहिए जो सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए डेरों और विवादास्पद चेहरों से समझौते करे?”

AAP नेता ने कहा कि पंजाब की जनता ने सुखबीर बादल के ‘डंडा राज’ को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अब लोग आम आदमी पार्टी की जनहित वाली नीतियों और पारदर्शी शासन पर भरोसा कर रहे हैं।

बलतेज पन्नू ने अंत में कहा, पंजाबियों ने सुखबीर बादल की तानाशाही को देख लिया है। अब वो फिर से उसी पुराने डर वाले माहौल में नहीं जाना चाहते। अब समय है जनसेवा, विकास और युवाओं के भविष्य को संवारने का – न कि डंडे और डर की राजनीति का।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *