Live
परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार•बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार•बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

अरब देशों में फंसे पंजाबियों की होगी सुरक्षित वापसी: CM मान ने उड्डयन मंत्री से फोन पर की बात, मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से फोन पर बातचीत की और उनसे युद्ध के कारण अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक युद्ध शुरू होने के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की सूची साझा की और विशेष जहाज उपलब्ध करवाकर उन्हें वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। इससे पहले एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उड़ानें शुरू करने की मांग की। साथ ही हवाई किरायों में की गई वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि पंजाबियों की सुरक्षित वापसी पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। विशेष जहाज का प्रबंध भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सभी पंजाबी सुरक्षित अपने परिवारों के पास वापस आ जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए प्रभावित परिवार एनआरआइ विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 या वाट्सएप नंबर +91 94787-79112 पर संपर्क कर सकते हैं।

सीएम मान ने कहा कि पंजाबियों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की एकता, अखंडता तथा प्रभुसत्ता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अचानक युद्ध शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजाबी खाड़ी देशों में फंसे गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाबियों को बचाने के लिए वचनबद्ध है और पहले ही ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। हम इस संकट की घड़ी में खाड़ी देशों में पंजाबियों के स्वजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द फंसे लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *