Live
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां
Tuesday, 15 September 2026
Menu

अबोहर में महिलाओं ने ‘जागो यात्रा’ निकालीःCM भगवंत मान का गारंटी पूरी करने पर किया धन्यवाद

अबोहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करने के लिए एक ‘जागो यात्रा’ निकाली। यह यात्रा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए की गई गारंटियों को पूरा करने की खुशी में आयोजित की गई थी। यह रैली अबोहर के हलका इंचार्ज अरुण नारंग के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा हलका इंचार्ज के कार्यालय से शुरू होकर गौशाला, मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए 12 नंबर बाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर के बाजारों में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
अबाेहर में महिलाएं यात्रा निकालते हुए
अबाेहर में महिलाएं यात्रा निकालते हुए पंजाब सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रहीः नारंग यात्रा के दौरान महिलाओं ने ढोल की थाप पर गिद्धा डालते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सरकार की ओर से महिलाओं के लिए दी गई गारंटी पूरी करने पर संतोष जताया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने रैली में शामिल सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए वादे लगातार पूरे कर रही है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भगवंत मान का आभार जताने के लिए रैली निकालतीं महिलाएं
भगवंत मान का आभार जताने के लिए रैली निकालतीं महिलाएं ₹1000 प्रतिमाह मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से हाेंगी मजबूत एक विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लगातार जनहित के वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने ₹1000 प्रतिमाह की योजना को महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल बताया। विधायक के अनुसार, इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती मिलेगी।
अबाेहर में रैली निकालती महिलाएं।
अबाेहर में रैली निकालती महिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *