Live
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

AAP सरपंच की हत्या के बाद CM सख्त, भगवंत मान ने DGP से फोन पर की बात

पंजाब के अमृतसर में हाल ही में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम भगवंत मान ने सरपंच की हत्या को लेकर डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी से हत्या के मामले की पूरी अपडेट ली। सीएम भगवंत मान ने डीजीपी को इस मामले में दोषियों की जल्द पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गोली मारकर की गई थी हत्या

  बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच जर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक तरनतारन जिले के वलटोहा गांव के रहने वाले जर्मल सिंह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहीं पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मार दी। आरोपियों ने जर्मल सिंह के सिर में सटाकर गोली मारी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

  दूसरी तरफ विपक्षी दल भाजपा ने हत्या के इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीधे तौर पर सीएम भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा का कहना है कि आप के ही एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे यह पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए लिखा, ‘‘अमृतसर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या का भयावह वीडियो। पंजाब में इससे ज्यादा बेशर्मी की कोई बात नहीं हो सकती। अपराधी कानून से बिल्कुल भी नहीं डरते और अपना चेहरा तक नहीं छुपाते।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *