Live
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

AAP ने रॉबी कंग को सौंपी नवांशहर की कमान, हलका इंचार्ज किया नियुक्त

आम आदमी पार्टी ने रॉबी कंग को नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें जसप्रीत सिंह रॉबी कंग के नाम से भी जाना जाता है।

मार्च 2026 में पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें पंजाब यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया था। रॉबी कंग ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक कार्यकर्ता के रूप में की थी। शुरुआती दौर में वे यूथ विंग के पंजाब सचिव रहे।

नवांशहर सीट पर आम आदमी पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को खत्म करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी रणनीतिक नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे कम उम्र में ही जिला अध्यक्ष के पद तक पहुंचे।

पार्टी ने 2 जून को उन्हें शहीद भगत सिंह नगर का जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित पूरी पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

पार्टी का मानना है कि रॉबी कंग की नियुक्ति से नवांशहर में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *