Live
Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिललखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशानापंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारीमोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चाबेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej PannuCM के प्रयासों को मिलने लगी सफलता, पंजाब सरकार वर्ल्ड हार्टी सेंटर इकोसिस्टम की तर्ज पर बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र करेगी स्थापितपंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब, CM भगवंत मान ने ग्लोबल दिग्गज NXP को मोहाली में R&D केंद्र के लिए दिया न्योतागैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे मेंPunjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिललखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर उबाल—25 हजार महिलाओं का जन आक्रोश मार्च, सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशानापंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारीमोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चाबेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej PannuCM के प्रयासों को मिलने लगी सफलता, पंजाब सरकार वर्ल्ड हार्टी सेंटर इकोसिस्टम की तर्ज पर बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र करेगी स्थापितपंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब, CM भगवंत मान ने ग्लोबल दिग्गज NXP को मोहाली में R&D केंद्र के लिए दिया न्योतागैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में
Wednesday, 22 April 2026
Menu

AAP का Manjinder Sirsa पर करारा पलटवार – कहा, पहले Delhi की हालत सुधारें फिर दें उपदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पर जमकर निशाना साधा है। सिरसा द्वारा पंजाब सरकार की आलोचना पर AAP के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें उनके अतीत की याद दिलाई।

AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग और प्रवक्ता नील गर्ग ने साफ कहा कि सिरसा जैसे लोग जिन्हें खुद अपनी भूमिका पर जवाब देना चाहिए, वो अब नैतिकता की बातें कर रहे हैं।

सुखबीर बादल के OSD थे सिरसा, खुद रहे भ्रष्टाचार का हिस्सा” – मलविंदर कंग

मलविंदर कंग ने कहा, मनजिंदर सिरसा हमें उपदेश दे रहे हैं, जबकि वह खुद अकाली दल-भाजपा सरकार के वक्त पंजाब को बर्बाद करने वाली टीम का हिस्सा थे। वह सुखबीर बादल के OSD थे और उस वक्त राज्य में नशे, भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला था।”

उन्होंने ये भी कहा कि सिरसा पर दिल्ली के गुरुद्वारा फंड के ₹1 करोड़ के दुरुपयोग का केस दर्ज है, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है। कंग ने तंज कसते हुए कहा, जब कानून ने शिकंजा कसना शुरू किया तो जेल से बचने के लिए सिरसा ने अपनी विचारधारा छोड़कर BJP जॉइन कर ली।”

दिल्ली में भाजपा सरकार फेल है” – नील गर्ग

AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने भी सिरसा और दिल्ली की BJP सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, आज दिल्ली में टैंकर माफिया दोबारा एक्टिव हो गए हैं। पानी का गंभीर संकट है, रोज़ाना बिजली कटौती हो रही है, और प्राइवेट स्कूलों की फीस आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई है।”

 

 

उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ की कमी के चलते बंद हो रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात बस मार्शल्स को हटा दिया गया है और विधवाओं व बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन में भारी देरी हो रही है। गर्ग ने कहा, “BJP ने AAP सरकार की हर अच्छी योजना को खत्म किया है। दिल्ली की जनता अब पछता रही है और कह रही है कि हमने गलती की जो आप सरकार को हटाया।”

हरियाणा के हैं सिरसा, पंजाब की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं”

नील गर्ग ने यह भी सवाल उठाया कि मनजिंदर सिरसा आखिर पंजाब की राजनीति में क्यों दखल दे रहे हैं, जब वह हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा, जब सत्ता थी तब सिरसा ने पंजाब के वेतन और संसाधनों का फायदा उठाया, अब वह उसी राज्य पर सवाल उठा रहे हैं। ये पाखंड है।”

AAP का दावा – ‘हमने किया है असली बदलाव’

AAP नेताओं ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब में सच्चे बदलाव की नींव रखी है। स्कूलों का नवीनीकरण, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं, बिना सिफारिश और रिश्वत के नौकरियां, और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई – ये सब उनकी सरकार की उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा कि AAP सरकार पंजाब के जल अधिकारों की रक्षा के लिए भी लगातार आवाज़ उठा रही है।

“पहले अपनी पार्टी की नाकामी देखो, फिर दूसरों को सलाह दो”

AAP नेताओं ने कहा कि मनजिंदर सिरसा को पंजाब पर बोलने से पहले अपने अतीत और वर्तमान दोनों पर नजर डालनी चाहिए। वह अकाली-भाजपा शासन के प्रतीक हैं – जहां नशा, भ्रष्टाचार और कुशासन था। और अब, दिल्ली में भाजपा के राज में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।

पहले दिल्ली की हालत सुधारें, फिर पंजाब पर बोलें,” – यही संदेश AAP ने मनजिंदर सिरसा को साफ तौर पर दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *