Live
पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार•अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार•अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडी•मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब•पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए•जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में•‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•
Tuesday, 24 November 2026
Menu

बेअदबी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए किया तलब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के अनुसार, उनसे सोमवार को पूछताछ की जाएगी।

यह कार्रवाई भाजपा नेता विजय सांपला के हालिया बयान के बाद की गई है। सांपला ने दावा किया था कि बेअदबी मामले को लेकर राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन पर उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के साथ हस्ताक्षर नहीं किए थे।

इसी बीच पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक (DGP) से बातचीत की गई थी।

वहीं, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व ओएसडी ने भी पुष्टि की है कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के आदेश रात के समय जारी किए गए थे।

SIT द्वारा सुखबीर सिंह बादल को तलब किए जाने के बाद बेअदबी मामले की जांच एक नए चरण में पहुंच गई है। अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाली पूछताछ पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *