Live
‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•‘संगत’ की परिकल्पना युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए की गई है, ताकि आपसी सहयोग और स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित•पंजाबियों के खिलाफ भाजपा की भेदभाव वाली राजनीति के गंभीर नतीजे होंगे, पार्टी को अपना तरीका बदलना चाहिए: कुलदीप धालीवाल•राजा वड़िंग के बयान ने 2027 के लिए कांग्रेस का ‘जनविरोधी’ एजेंडा किया सार्वजनिक, सत्ता में आए तो मान सरकार की मुफ्त सुविधाएं करेंगे बंद: बलतेज पन्नू•अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•
Friday, 23 October 2026
Menu

राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान वड़िंग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया।

राहुल गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है और किसी ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पंजाब की मौजूदा स्थिति और कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई।

वड़िंग ने कहा कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपने करीब साढ़े चार साल के अनुभव को राहुल गांधी के साथ साझा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की चुनौतियों, उनके समाधान और कांग्रेस की ताकत को लेकर भी अपने विचार रखे।

राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालना उनके लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन कोई भी व्यक्ति हमेशा एक ही पद पर नहीं रहता। उन्होंने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में उन्हें करीब साढ़े चार साल तक पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने का मौका मिला।

वड़िंग ने यह भी कहा कि भविष्य में पार्टी को जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह वहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद वह कुछ दिनों का ब्रेक लेना चाहते हैं।

यह घटनाक्रम पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सामने आया है। राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब पंजाब कांग्रेस के अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम फैसला और आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *