Live
पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•
Monday, 23 November 2026
Menu

बेअदबी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए किया तलब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के अनुसार, उनसे सोमवार को पूछताछ की जाएगी।

यह कार्रवाई भाजपा नेता विजय सांपला के हालिया बयान के बाद की गई है। सांपला ने दावा किया था कि बेअदबी मामले को लेकर राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन पर उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के साथ हस्ताक्षर नहीं किए थे।

इसी बीच पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक (DGP) से बातचीत की गई थी।

वहीं, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व ओएसडी ने भी पुष्टि की है कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के आदेश रात के समय जारी किए गए थे।

SIT द्वारा सुखबीर सिंह बादल को तलब किए जाने के बाद बेअदबी मामले की जांच एक नए चरण में पहुंच गई है। अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाली पूछताछ पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *