Live
भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•Airport पर 2 घंटे रोके जाने से नाराज CM मान, जांच को लेकर उठाए सवाल•
Saturday, 24 October 2026
Menu

12वीं में फैल होने पर Himachal Pradesh के लड़के ने की आत्महत्या, दूसरी बार हुआ था फैल

Himachal Pradesh शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अब सिरमौर जिले के पूंटा साहिब में एक बच्चे ने 12वीं में फेल होने के बाद आत्महत्या कर ली। लड़का पोंटा साहिब के एक सरकारी स्कूल का छात्र था|

यह युवक लगातार दूसरी बार 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में फेल हो गया था और इस बात से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है|

जानकारी के मुताबिक छात्रा पोंटा साहिब के सूरजपुर की रहने वाली थी| किशोर के पिता Himachal Pradesh सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर हैं। उनका बेटा पुरुवाला स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। दूसरी बार फेल होने से छात्र काफी तनाव में था और मंगलवार को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|

परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले उसके सिर पर चोट लग गई थी। चोट के कारण उनकी याददाश्त भी कमजोर हो गई थी। हालांकि छात्र का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था, लेकिन दूसरी बार फेल होने का दर्द वह सहन नहीं कर सका और आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है| परिजन छात्र को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीएसपी पौंटा साहिब अदिति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र ने परीक्षा में फेल होने के तनाव के कारण आत्महत्या की है| उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है| इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *