Live
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमाभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा
Friday, 18 September 2026
Menu

CM सुक्खू के पैतृक आवास के पास मंडराते दिखे संदिग्ध ड्रोन, इलाके में फैली दहशत, लोगों ने बंद कर दी अपने घरों की लाइटें।

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक घर के पास लंबे समय तक एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता देखा गया। इस घर में उनकी बुजुर्ग मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र में कई जगहों पर ड्रोन दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया है कि आसमान में चार ड्रोन उड़ते देखे गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। इस ड्रोन को सबसे पहले सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखा गया, फिर एक ड्रोन गौना की तरफ, एक मझयार की तरफ और एक ड्रोन कोहरा गांव की तरफ बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

हालाँकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी नादौन निर्मल ने बताया कि पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी को टीम के साथ मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *