Live
CM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेशनिलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की डिस्चार्ज याचिका पर आज फैसला, CBI अदालत सुनाएगी अहम आदेशपंजाब में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान 5°C तक गिरने के आसारसुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जीवन बचाने तक: समय पर ईएनटी उपचार पहले से कहीं अधिक महत्त्वपूर्णहिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवालPunjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवालस्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नूOTT प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नूCM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेशनिलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की डिस्चार्ज याचिका पर आज फैसला, CBI अदालत सुनाएगी अहम आदेशपंजाब में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी; तापमान 5°C तक गिरने के आसारसुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जीवन बचाने तक: समय पर ईएनटी उपचार पहले से कहीं अधिक महत्त्वपूर्णहिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया- केजरीवालPunjab के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने फिल्म पर लगाई रोक: धालीवालस्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नूOTT प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू
Tuesday, 07 July 2026
Menu

CM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सालगिरह सिर्फ वर्षों का सफर नहीं होती, बल्कि धैर्य, विश्वास, सहयोग और साथ निभाने की कहानी भी होती है। हैप्पी एनिवर्सरी मान साहब… ईश्वर आपके आगे के जीवन सफर को और भी खूबसूरत बनाए।”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भी दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 जुलाई 2022 को उनका विवाह डॉ. गुरप्रीत कौर से हुआ था। शादी समारोह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की एक बेटी भी है, जिसका नाम नियामत कौर है। मुख्यमंत्री अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

शादी की सालगिरह के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *