Live
मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्मानाउत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारीमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेशभगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूतीअमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मानप्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवालमुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को बनाएगी सशक्त : CM भगवंत सिंह मानमान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्मानाउत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारीमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेशभगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूतीअमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मानप्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवालमुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को बनाएगी सशक्त : CM भगवंत सिंह मान
Saturday, 06 June 2026
Menu

मुंबई में Raveena Tandon और उनके ड्राइवर पर भीड़ ने किया हमला

रविवार को पुलिस ने बताया की बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon के ड्राइवर पर भीड़ में कथित तोर पर हमला कर दिया | ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाकर भीड़ ने रविवार को दोनों पर हमला कर दिया। घटना शनिवार रात बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में हुई। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। खार थाने में स्टेशन डायरी में इसकी इंट्री है। देर शाम तक रवीना की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग रवीना और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं से मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। खार थाने के एक अधिकारी के अनुसार, घटना के वक्त रवीना का ड्राइवर गाड़ी रिवर्स कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इसी दौरान कथित तौर पर रवीना की गाड़ी ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे भीड़ भड़क उठी और विवाद शुरू हुआ। रवीना भीड़ से बात करने के लिए कार से बाहर आई, तो लोगों ने उन्हें धक्का दिया।

वीडियो में रवीना कह रही हैं- प्लीज, मुझे मत मारिए। जबकि, एक व्यक्ति कह रहा है कि रवीना के ड्राइवर ने पहले उसकी मां को गाड़ी से टक्कर मारी। इस बारे में पूछने पर मारपीट शुरू कर दी। रवीना गाड़ी से निकलीं तो नशे में धुत थीं। उन्होंने भी उसकी मां पर हाथ उठाए। वह उस वक्त अपनी मां, बहन और भांजी के साथ रवीना के घर बाहर टहल रहा था।

घटना के बारे में रवीना की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। अधिकारी ने बताया कि उनके ड्राइवर ने कथित तौर पर वाहन से तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसके बाद भीड़ नाराज हो गई और विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि जब रवीना भीड़ से बात करने के लिए अपने वाहन से उतरीं, तो कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया गया और मारा गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *