Live
CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•
Thursday, 15 October 2026
Menu

मुंबई में Raveena Tandon और उनके ड्राइवर पर भीड़ ने किया हमला

रविवार को पुलिस ने बताया की बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon के ड्राइवर पर भीड़ में कथित तोर पर हमला कर दिया | ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाकर भीड़ ने रविवार को दोनों पर हमला कर दिया। घटना शनिवार रात बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में हुई। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। खार थाने में स्टेशन डायरी में इसकी इंट्री है। देर शाम तक रवीना की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग रवीना और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं से मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। खार थाने के एक अधिकारी के अनुसार, घटना के वक्त रवीना का ड्राइवर गाड़ी रिवर्स कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इसी दौरान कथित तौर पर रवीना की गाड़ी ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे भीड़ भड़क उठी और विवाद शुरू हुआ। रवीना भीड़ से बात करने के लिए कार से बाहर आई, तो लोगों ने उन्हें धक्का दिया।

वीडियो में रवीना कह रही हैं- प्लीज, मुझे मत मारिए। जबकि, एक व्यक्ति कह रहा है कि रवीना के ड्राइवर ने पहले उसकी मां को गाड़ी से टक्कर मारी। इस बारे में पूछने पर मारपीट शुरू कर दी। रवीना गाड़ी से निकलीं तो नशे में धुत थीं। उन्होंने भी उसकी मां पर हाथ उठाए। वह उस वक्त अपनी मां, बहन और भांजी के साथ रवीना के घर बाहर टहल रहा था।

घटना के बारे में रवीना की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। अधिकारी ने बताया कि उनके ड्राइवर ने कथित तौर पर वाहन से तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसके बाद भीड़ नाराज हो गई और विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि जब रवीना भीड़ से बात करने के लिए अपने वाहन से उतरीं, तो कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया गया और मारा गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *