Live
पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, SIR की अवधि 11 दिन बढ़ी’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेपंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरणजनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिलकेंद्र सरकार डील करते समय कृषि उत्पादों को समझौते से बाहर रखना चाहिए: मनप्रीत सिंह इयालीपंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को ₹4.15 करोड़ का कैशलेस स्ट्रोक उपचार प्रदान किया गयाCM भगवंत मान ने नए पदाधिकारियों को दी बधाई, ‘रंगला पंजाब’ टीम में किया स्वागतपंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, SIR की अवधि 11 दिन बढ़ी’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेपंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरणजनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिलकेंद्र सरकार डील करते समय कृषि उत्पादों को समझौते से बाहर रखना चाहिए: मनप्रीत सिंह इयालीपंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को ₹4.15 करोड़ का कैशलेस स्ट्रोक उपचार प्रदान किया गयाCM भगवंत मान ने नए पदाधिकारियों को दी बधाई, ‘रंगला पंजाब’ टीम में किया स्वागत
Thursday, 16 July 2026
Menu

अरब देशों में फंसे पंजाबियों की होगी सुरक्षित वापसी: CM मान ने उड्डयन मंत्री से फोन पर की बात, मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से फोन पर बातचीत की और उनसे युद्ध के कारण अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक युद्ध शुरू होने के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की सूची साझा की और विशेष जहाज उपलब्ध करवाकर उन्हें वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। इससे पहले एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उड़ानें शुरू करने की मांग की। साथ ही हवाई किरायों में की गई वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि पंजाबियों की सुरक्षित वापसी पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। विशेष जहाज का प्रबंध भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सभी पंजाबी सुरक्षित अपने परिवारों के पास वापस आ जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए प्रभावित परिवार एनआरआइ विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 या वाट्सएप नंबर +91 94787-79112 पर संपर्क कर सकते हैं।

सीएम मान ने कहा कि पंजाबियों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की एकता, अखंडता तथा प्रभुसत्ता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अचानक युद्ध शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजाबी खाड़ी देशों में फंसे गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाबियों को बचाने के लिए वचनबद्ध है और पहले ही ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। हम इस संकट की घड़ी में खाड़ी देशों में पंजाबियों के स्वजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द फंसे लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *