Live
26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•
Monday, 23 November 2026
Menu

CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान सीएम योगी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।

सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम योगी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज और अन्य स्थानों का स्थलीय का निरीक्षण कर सकते हैं।

पौधारोपण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देखेंगे

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, सीएम योगी इसका प्रस्तुतिकरण सर्किट हाउस में देखेंगे। डोमरी गांव में करीब 350 बीघा जमीन पर 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसका मकसद शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को नियंत्रित करना और हवा को शुद्ध रूप से बनाए रखना है।

बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। वह शाम को बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। संभावित प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे और सोमवार की सुबह वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *