Live
फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•फिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा•भारत को 181 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी 4 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट; अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर•पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार•लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस का CASO, 25 जीओ अधिकारी मैदान में उतरे•अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर को मिली ईमेल•दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी•वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; SIR को तुरंत रद्द किया जाए: CM भगवंत सिंह मान•दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा: CM भगवंत सिंह मान•
Sunday, 25 October 2026
Menu

विवाह समारोह में AAP सरपंच की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल

आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को पिंड जलोके के हथाड़ इलाके में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस और आरोपियों के बीच हुई फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ पत्ती के जलोके क्षेत्र के पास हुई, जहां बदमाशों और पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई।

18 फरवरी को हुई थी हत्या

बताया गया है कि 18 फरवरी की दोपहर पत्ती हलके के गांव शेरों में एक विवाह समारोह के दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पहले भी हुआ था एनकाउंटर

इससे पहले 22 फरवरी को नौशहरा पन्नू कस्बे में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान मुख्य आरोपी शरणप्रीत को गिरफ्तार किया गया था, जिसे सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या के मामले में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, शरणप्रीत खडूर साहिब के गांव चोहला साहिब का रहने वाला है और वारदात के समय विवाह समारोह में मौजूद था।

हथियार बरामद, जांच जारी

बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ करेगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *