Live
आप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपबादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रआप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया|Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दियारवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आपबादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्र
Tuesday, 22 September 2026
Menu

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना

पंजाब के कई जिलों में शनिवार सुबह से शाम तक मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में सबसे अधिक 33.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अमृतसर में 21.8 मिलीमीटर, पठानकोट और संगरूर में 8.6 मिलीमीटर, बठिंडा में 7.7 मिलीमीटर, बरनाला में 6.5 मिलीमीटर, लुधियाना में 6.0 मिलीमीटर और पटियाला में 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसी तरह फरीदकोट में 3.0 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 2.8 मिलीमीटर, होशियारपुर में 1.5 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 1.4 मिलीमीटर, फिरोजपुर और मोहाली में 1-1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 10 अगस्त तक मानसून के सक्रिय रहने और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त के बाद मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके चलते बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक पंजाब में मौसम सुहावना रहने और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *