Live
भगवंत मान ने आरोपों को बताया ‘गंदी राजनीति’, कहा- फर्जी वीडियो से छवि खराब करने की साजिशमौसम ने ली करवट, हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ में 26 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्टपंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: CM भगवंत सिंह मानभाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवालनारकोटिक्स एनोनिमस पीयर-सपोर्ट प्रोग्राम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत पंजाब के 13 ज़िलों तक फैलाCM भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेनितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब, पार्टी कार्यक्रम में एससी नेताओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमाअमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तारभगवंत मान ने आरोपों को बताया ‘गंदी राजनीति’, कहा- फर्जी वीडियो से छवि खराब करने की साजिशमौसम ने ली करवट, हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ में 26 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्टपंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: CM भगवंत सिंह मानभाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवालनारकोटिक्स एनोनिमस पीयर-सपोर्ट प्रोग्राम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत पंजाब के 13 ज़िलों तक फैलाCM भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेनितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब, पार्टी कार्यक्रम में एससी नेताओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमाअमृतसर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
Thursday, 25 June 2026
Menu

Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अमृतसर लाने की तैयारी।

पंजाब। सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि आज सांसद अमृतपाल सिंह के कुछ सहयोगियों को अमृतसर लाया जाएगा, और उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है। यह कदम अजनाला पुलिस स्टेशन हमले के मामले में Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को अमृतसर लाया जाएगा, जिनमें बसंत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके, गुरमीत सिंह गिल, सरबजीत सिंह कलसी, गुरिंदरपाल सिंह औजला, हरजीत सिंह, और कुलवंत सिंह धालीवाल शामिल हैं। इन सभी को अदालत में पेश किए जाने से पहले उनकी मेडिकल जांच की जाएगी।

यह सभी सिख युवक असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें पंजाब लाया जाएगा। कल डीआईजी ने बयान दिया था कि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब Punjab पुलिस अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *