Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Saturday, 11 July 2026
Menu

UP: योगी सरकार ने होली पर उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिया एक और तोहफा, मुफ्त गैस सिलेंडर देने का किया ऐलान।

उत्तर प्रदेश। UP में योगी सरकार ने होली के मौके पर उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को एक और बड़ा तोहफा दिया है। अब इन महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल मिलेगा, जिसके लिए सरकार ने 3 अरब रुपये की राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पहले ही महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए गए थे, और भाजपा ने अपने चुनावी वचनपत्र में दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर रिफिल देने का वादा किया था।

होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर का ऐलान।

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल दीपावली पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस वादे को पूरा किया था, जब मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित किए गए थे। अब होली के अवसर पर भी इन महिलाओं को सिलेंडर रिफिल मिलेगा। उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत करीब 1.85 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभार्थी हैं, जो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

अब 10 हजार से 25 हजार रुपये तक के स्टांप पेपर नहीं बिकेंगे।

इसके अलावा, UP की योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 10 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक के भौतिक स्टांप पेपर अब बाजार में उपलब्ध नहीं होंगे। उत्तर प्रदेश के स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग ने इस निर्णय को लागू किया है। अब इस मूल्य वर्ग के स्टांप पेपर किसी भी प्रकार के शुल्क भुगतान के लिए वैध नहीं माने जाएंगे।

विभाग ने यह भी घोषणा की कि 31 मार्च तक जिनके पास इस मूल्य वर्ग के स्टांप पेपर हैं, वे उनका उपयोग कर सकते हैं या फिर उन्हें वापस कर सकते हैं। यह कदम ई-स्टांप की बिक्री को बढ़ावा देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने इसे जनहित में एक क्रांतिकारी कदम बताया और कहा कि इस निर्णय से ई-स्टांप की लोकप्रियता बढ़ेगी और सरकार की पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *