Live
अश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदलेअश्वनी शर्मा के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका:पठानकोट ब्लॉक समिति पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, BJP की गीता ने मारी पलटीजालंधर PNB लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपीपंजाब को स्थायी डीजीपी जल्द: सरकार ने 14 अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, तीन उम्मीदवार होंगे शाॅर्टलिस्टPunjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश; ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टकोर्ट में हार रहे हैं नशा तस्कर, भारत में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में Punjab में सजा दर सबसे अधिककभी घाटे में डूबा बिजली विभाग अब मुनाफे में! 90% घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद पंजाब सरकार ने कर दिखाया कमाल: CM भगवंत मानपंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने PRTC फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडीपंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदले
Tuesday, 07 April 2026
Menu

9 दिन पहले पूरी Country में पहुंचा Monsoon, Delhi-NCR सहित Northwest India में झमाझम बारिश की उम्मीद

भारत में इस बार मानसून ने समय से 9 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को जानकारी दी कि मानसून दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाकी बचे हिस्सों में भी पहुंच गया है।

आमतौर पर मानसून पूरे देश में 8 जुलाई तक पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 29 जून को ही हर कोने में छा गया। ये बीते 25 सालों में केवल चौथी बार हुआ है जब दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में एक ही दिन मानसून पहुंचा हो। पिछली बार ऐसा 13 जुलाई 2021 को हुआ था, जबकि अब तक का सबसे जल्दी यह 16 जून 2013 को हुआ था—उसी दिन उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने और बाढ़ की भयानक घटना हुई थी।

इस साल मानसून ने 24 मई को केरल से शुरुआत की थी, जो कि सामान्य तारीख से 8 दिन पहले है। इसके बाद 37 दिनों में पूरे भारत को कवर कर लिया। आमतौर पर मानसून को पूरे देश में फैलने में करीब 38 दिन लगते हैं।

बारिश के आंकड़े और फसल पर असर

IMD के आंकड़ों के अनुसार, 29 जून तक देशभर में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में यह बढ़ोतरी ज्यादा रही है—यहां क्रमश: 37% और 24% ज्यादा बारिश हुई है। इससे जून महीने में बोआई (sowing) के काम को बढ़ावा मिला है।

हालांकि पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी हिस्सों में 16.7% और 1.7% बारिश की कमी रही है, लेकिन इसका खेती के कुल रकबे (acreage) पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, 20 जून तक देशभर में खरीफ फसलों की बोआई 138 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई थी, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 10% ज्यादा है (तब यह 125 लाख हेक्टेयर था)।

अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना

IMD ने अगले 7 दिनों के लिए चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश धान (paddy), गन्ना (sugarcane), कपास (cotton) जैसी खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार में मददगार साबित हो सकती है।

जल्दी मानसून का मतलब ज्यादा बारिश नहीं होता

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के जल्दी या देर से शुरू होने या पूरे देश में जल्दी या देर से पहुंचने से कुल बारिश की मात्रा या उसके वितरण (distribution) पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इसका असर फसलों की बोआई की टाइमिंग और सिंचाई के चक्र (irrigation cycle) पर जरूर पड़ता है। किसान मानसून की चाल देखकर ही फसलों के चुनाव और बोआई की प्लानिंग करते हैं।

जल्दी मानसून ने इस बार किसानों को राहत दी है और बोआई की प्रक्रिया समय से पहले शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सतर्कता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *