Live
पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•पंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातें•मोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक•दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- इस बार सर्दियों में लोगों के फेफड़ों को मिली राहत•पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले 3 पार्टियां आ सकती हैं साथ!•Bisleri के पानी के सैंपल में मिले हानिकारक केमिकल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी•26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआत•पुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागू•क्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारी•
Tuesday, 24 November 2026
Menu

5 जून तक फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बठिंडा रहा सबसे गर्म

पंजाब में बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि 5 जून तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 4 जून को सबसे ज्यादा जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य से लगभग 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

सोमवार को बठिंडा क्षेत्र में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट में 37.4, बठिंडा शहर में 37.0, फरीदकोट में 37.0, फिरोजपुर में 36.7, अमृतसर में 36.3, चंडीगढ़ में 36.0, पटियाला में 35.8, लुधियाना में 35.6, गुरदासपुर में 34.5, मोहाली में 34.8, रूपनगर में 33.9 और नवांशहर में 32.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

जानिए कैसा रहेगा पंजाब का मौसम

2 जून:
पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जा सकता है।

3 जून:
अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

4 जून:
मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, मोगा, बरनाला, संगरूर और लुधियाना में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

5 जून:
मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। बाकी अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक पंजाब में मौसम सुहावना बना रह सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *