Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

18 जिलों में भारी Rainfall का येलो अलर्ट, जाने अपने शहर का हाल

पिछले कुछ समय से Rainfall की कमी के कारण पंजाब में तापमान फिर से बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गयी| आज यानी बुधवार को पंजाब में अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी| मौसम विभाग ने सुबह 10:30 बजे तक पटियाला, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश की भविष्यवाणी की है|

मौसम विभाग के मुताबिक, कल शाम पटियाला, अमृतसर में 32.5 मिमी बारिश दर्ज की गई| इसके अलावा रूपनगर में 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में दिन गर्म और उमस भरा रहा। बठिंडा का तापमान एक बार फिर 42 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा अमृतसर में 38.7 डिग्री, लुधियाना में 37.4 डिग्री, पटियाला में 38.3 डिग्री, फरीदकोट और गुरदासपुर में 38 डिग्री और जालंधर में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया|

पंजाब में एक सप्ताह तक उमस और गर्म दिनों के बाद बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 18 जिलों में बुधवार और गुरुवार को 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की भी संभावना है|

पंजाब में बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है. मानसून सीजन में अब तक पंजाब में 1 जून से 15 जुलाई तक 34 फीसदी कम बारिश हुई है. जिसके कारण किसान धान की खेती के लिए पूरी तरह से भूजल पर निर्भर हैं।

कृषि विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब में इस बार 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई हुई है| इस बारिश के बाद किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है| बारिश न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *