Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 104 यात्रियों की अटकी सांसें

खराब मौसम के बीच आसमान में उड़ रहे इंडिगो के एक विमान से जुड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, तभी विमान बिजली की चपेट में आ गया। यह घटना उस समय हुई, जब विमान लखनऊ के करीब पहुंच रहा था। बिजली गिरने के बाद कुछ समय के लिए विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि बिजली गिरने के बावजूद विमान की उड़ान पर तत्काल कोई गंभीर असर नहीं पड़ा। पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। विमान में करीब 104 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E925 ने पटना से दोपहर करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी। इसे शाम करीब 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के बीच विमान करीब 4:05 बजे ही लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इसके बाद इसी विमान को फ्लाइट नंबर 6E6968 के रूप में लखनऊ से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। हालांकि विमान की जांच के दौरान उसमें तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद अहमदाबाद जाने वाली उड़ान को रोक दिया गया।

यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए इंडिगो की ओर से दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रियों को शाम करीब 6:22 बजे दूसरे विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। इस तरह पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट बिजली की चपेट में आने के बावजूद सुरक्षित लैंड हुई और सभी 104 यात्री सुरक्षित रहे। वहीं, बाद में सामने आई तकनीकी खराबी के कारण इसी विमान की अहमदाबाद जाने वाली उड़ान को दूसरे विमान से पूरा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *