Live
SIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिलमोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : CM भगवंत सिंह मानअंडरग्राउंड बिजली सप्लाई से बिजली के खंभे लगाने के मौके पर होने वाली सियासत भी खत्म हो जाएगी – CM भगवंत सिंह मानपंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहतकाठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहतSIR पर आप का ऐलान – “पंजाब में नहीं चलने देंगे पंजाब में भाजपा की धक्केशाही” – हर पंजाबी का वोट बचाएंगेभाजपा की ट्रंप को खुश करने वाली नीतियां भारत को महंगाई की तबाही की ओर धकेल रही हैं; तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग और किसान परेशान पिस रहे हैं: AAPनीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने दिया हर हाल में डॉक्टर बनने का संकल्प लेने का मंत्रबेअदबी विरोधी सख्त कानून से प्रभावित होकर अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिलमोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : CM भगवंत सिंह मानअंडरग्राउंड बिजली सप्लाई से बिजली के खंभे लगाने के मौके पर होने वाली सियासत भी खत्म हो जाएगी – CM भगवंत सिंह मानपंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहतकाठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत
Wednesday, 20 May 2026
Menu

स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने 14 अप्रैल को पटियाला के समाना में टावर मोर्चे की संगत को ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ की प्रति सौंपी। यह बिल बेअदबी रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में पारित किया गया है।

इस अवसर पर स्पीकर संधवा ने भाई गुरजीत सिंह खालसा से बड़े जनहित में टावर से नीचे उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसी के अनुसार वह आज यह बिल की प्रति सौंपने आए हैं। मोर्चे के मंच से पंजाब सरकार द्वारा इस बिल को पारित करने को सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम बताया गया। इस दौरान जयकारों की गूंज भी सुनाई दी।

 

स्पीकर ने संगत को दिया श्रेय

स्पीकर संधवा ने इस बिल का श्रेय संगत को देते हुए समूची संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जो वचन दिया था, उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह ऐतिहासिक बिल पास कर पूरा कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे कानूनी रूप देने के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिलने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

संधवा ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल इस बिल को मंजूरी देंगे, क्योंकि यह राज्य का बिल है और सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने इसे संगत की उम्मीदों से भी अधिक सख्त कानून बताया। कुलतार सिंह संधवा ने मोर्चे की संगत द्वारा उठाए गए सवालों और शंकाओं का संतोषजनक जवाब दिया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकारी स्तर पर कोई देरी नहीं होगी, जैसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्ष को राज्यपाल से मिलकर बिल पास करवाने की बात कही थी। स्पीकर संधवा ने समूची संगत को खालसा साजना दिवस और बैसाखी की शुभकामनाएं भी दीं।

 

जो भी अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी- स्पीकर संधवा

स्पीकर संधवा ने आगे कहा कि जो भी व्यक्ति घिनौने अपराध में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आने वाली पीढ़ियां भी दी गई सजा को याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह कानून सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए जरूरी है और बेअदबी के प्रयासों के लिए उम्रकैद सहित सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

इस दौरान मंच से मोर्चे के नेताओं ने संगत और भाई गुरजीत सिंह के परिवार की ओर से पंजाब सरकार और स्पीकर संधवा का धन्यवाद किया।समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि 13 अप्रैल का दिन विशेष है और इस बिल को पास करवाने में समाना टावर मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि बीते समय में उनसे और प्रशासन से जो भी अनजाने में गलतियां हुई हैं, वे उसके लिए माफी मांगते हैं। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर, एसपी गुरबंस सिंह बैंस, एसडीएम रिचा गोयल, डीएसपी फतेह सिंह बराड़, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलकार सिंह गज्जूमाजरा सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *