Live
आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया•मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागत•अकाली अपने आप को ‘पंथक पार्टी’ होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? – बलतेज पन्नू•कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत•चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग•पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू•भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा•पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा•आप हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर माताओं और बहनों की आवाज़ करेगी बुलंद: मनीष सिसोदिया•मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेशनल कबड्डी स्टार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह ‘यादा सुरखपुरिया’ का ‘आप’ में किया स्वागत•अकाली अपने आप को ‘पंथक पार्टी’ होने का दावा कैसे कर सकता है, जब सुखबीर सिंह बादल एक व्यापारी से मुफ्त शराब मांगते हुए देखे गए? – बलतेज पन्नू•कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत•चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग•पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू•भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा•पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा•
Saturday, 21 November 2026
Menu

पंजाब में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ी:अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल; ठंड-धुंध के चलते फैसला

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब 13 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। बुधवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए 13 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। ठंड के चलते 24 दिसंबर से राज्य के स्कूल बंद हैं। कल, 8 जनवरी को ही स्कूल खुलने थे, लेकिन इन्हें बढ़ा दिया गया। शिक्षा मंत्री बैंस की सोशल मीडिया पोस्ट…
दूसरी बार बढ़ाई गई छुट्टियां सरकार ने सर्दी को देखते हुए पहली बार 24 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की थी, जो 31 दिसंबर तक थी। इसके बाद प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ने के कारण सरकार ने 1 जनवरी को 7 दिनों की और छुट्टी घोषित की। बढ़ती शीतलहर के चलते बुधवार को विभाग ने फिर से 13 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया। इस प्रकार, अब तक कुल 2 बार छुट्टियां बढ़ाई जा चुकी हैं। 19 हजार सरकारी स्कूलों में 35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। इनमें करीब 35 लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 7 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। आने वाले दिनों में यलो अलर्ट रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी तक पंजाब में शीतलहर और धुंध का कहर बना रहेगा। 7 जनवरी तक मौसम विभाग ने कोल्ड डे, शीतलहर और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है, जबकि 8 जनवरी से 13 जनवरी तक यलो अलर्ट है।
मोहाली के खरड़ में धुंध के कारण दो स्कूल की बसे आमने-सामने से टकरा गई। (फाइल फोटो)
मोहाली के खरड़ में धुंध के कारण दो स्कूल की बसे आमने-सामने से टकरा गई। (फाइल फोटो) धुंध में स्कूल बसों के साथ ये हादसे हुए…
  • संगरूर में पेड़ से टकराई बस, 12 स्टूडेंट घायल: 8 नवंबर को संगरूर में पिकनिक के लिए जा रही पंजाब पब्लिक स्कूल की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट आई। वहीं, 12 स्टूडेंट के साथ बस में सवार अटेंडेंट भी घायल हो गया। इसके बाद सभी पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • मोहाली में 2 बसें टकराईं: 18 दिसंबर को मोहाली में घने कोहरे के कारण मोहाली के खरड़ में 2 स्कूल बसों (DPS और एक अन्य स्कूल की) की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक स्कूल की बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बसों के ड्राइवर को भी चोटें आईं। वहीं, कुछ बच्चों को भी मामूली चोटों आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *