Live
मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू•नया फोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Realme के इन Phones पर मिल रहा भारी डिस्काउंट•परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’•PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें•‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी•चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप•पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर•आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबित•मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू•नया फोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Realme के इन Phones पर मिल रहा भारी डिस्काउंट•परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलते ही AAP का तंज, अमन अरोड़ा बोले- ‘4 दिन हो गए…’•PM मोदी से मुलाकात के बाद CM सैनी का बड़ा बयान, गांवों में हर महीने होंगी बैठकें•‘खतरों के खिलाड़ी-15’ को मिला अपना विजेता, अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी•चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप•पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर•आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मौड़ से विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को प्रथमिक मेंबरशिप से किया निलंबित•
Tuesday, 06 October 2026
Menu

शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:Kuldeep Dhaliwal

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संगरूर की धरती को ‘दीमक’ पैदा करने वाली धरती बताने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इसे बाजवा की घटिया मानसिकता और पंजाब के गौरवशाली इतिहास के प्रति उनकी अज्ञानता का प्रतीक करार दिया।

 

बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को बोलने से पहले संगरूर का इतिहास पढ़ लेना चाहिए था। जिस धरती ने शहीद-ए-आजम उधम सिंह, सेवा सिंह ठीकरीवाला जैसे महान देशभक्त, नामधारी कूका लहर और रियासती आंदोलनों को जन्म दिया, उसे ‘दीमक’ कहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संगरूर वह जिला है जिसने हमेशा इंकलाबी लहरों की अगुवाई की है, चाहे वह आजादी की जंग हो या हालिया किसान आंदोलन।

 

धालीवाल ने सवाल किया कि बाजवा जिस कांग्रेस नेता संत राम सिंगला की बरसी पर बोल रहे थे, क्या वह भी ‘दीमक’ थे? उन्होंने कहा कि वहां मौजूद पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की जमीर ने उन्हें कैसे नहीं टोका कि बाजवा संगरूर की धरती को क्या कह रहे हैं? क्या बाजवा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता हीरा सिंह भट्ठल भी ‘दीमक’ थे? बाजवा को पंजाब के लोगों से और संगरूर के निवासियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

 

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धालीवाल ने कहा कि असल में कांग्रेस वह ‘दीमक’ है जिसने 75 सालों तक देश और पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि बाजवा साहब, आप उस पार्टी के नेता हैं जिसने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, ऑपरेशन ब्लू स्टार किया, सिखों का कत्लेआम किया और हजारों युवाओं को झूठे पुलिस मुकाबलों में मरवा दिया। कोयला घोटाला से लेकर कैप्टन सरकार के समय साधु सिंह धर्मसोत और आशु जैसे मंत्रियों के भ्रष्टाचार तक, आपकी पार्टी ने पंजाब को केवल बर्बाद किया है।

 

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं, बल्कि संगरूर की इसी क्रांतिकारी मिट्टी से उठी एक लहर है, जिसने कैप्टन अमरिंदर सिंह, बादल परिवार और भट्ठल जैसे बड़े-बड़े राजनीतिक किलों की जड़ें हिला दीं।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लहर संगरूर से चली थी, वह 2027 में बाजवा के गढ़ कादियां तक पहुंचेगी और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देगी। पिछली बार 92 सीटें आई थीं, अगली बार 100 से पार होंगी क्योंकि पंजाब के लोग अब कांग्रेस की ‘लूट और कूट’ वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *