Live
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने•लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार•स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप•नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर•राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा•धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान•वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने•लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार•स्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आप•नए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमा•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर•राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा•धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान•
Sunday, 04 October 2026
Menu

लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

लुधियाना के लाडोवाल इलाके में रविवार देर शाम एक पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माणेवाल गांव के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीतू के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नवतेज सिंह अपनी इनोवा कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाडोवाल बाईपास पर साउथ सिटी रोड के पास पुल के नजदीक पहुंचे, बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने अचानक उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नवतेज सिंह की कार पर करीब 10 गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस की टीमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *