Live
पंजाब में मानसून सुस्त, उमस बढ़ाएगी परेशानीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद कीपंजाब में मानसून सुस्त, उमस बढ़ाएगी परेशानीआर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापसश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबनीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश कियाकेजरीवाल की मोदी सरकार को चुनौती, E-20 पर कोई रिसर्च रिपोर्ट है तो सार्वजनिक करेमोदी सरकार के दबाव में पेपर लीक और E-20 के खिलाफ उठ रही आवाज को दबा रहा मेटा- केजरीवालतंदरुस्त और नशा मुक्त पंजाब को उप्ताहित करने के लिए ‘आप’ यूथ विंग 9 अगस्त को मोहाली में करवाएगी मैराथनतरनतारन में बड़ी कामयाबी, BSF और पंजाब पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की
Saturday, 08 August 2026
Menu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें 5 मई को दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मिलने का समय मिला है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने सभी विधायकों के साथ सामूहिक मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें अकेले मिलने का निमंत्रण मिला है।

उन्होंने कहा कि वह अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, हालांकि विधायक बाहर ही रहेंगे और वह खुद अंदर जाकर पंजाब के लोगों की आवाज राष्ट्रपति के सामने मजबूती से रखेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जनता के जनादेश का सम्मान करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि इस मुलाकात के बाद अगली रणनीति पर फैसला लिया जाएगा और उसे जनता के साथ साझा किया जाएगा। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का समय देने के लिए धन्यवाद भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *