Live
AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली•पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत में•CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली•पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी हिरासत में•CM भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब के सभी जिलों के SSP, DC और अन्य अधिकारी होंगे शामिल•नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिरों में दर्शन का समय बदला•सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: CM भगवंत सिंह मान•मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू•CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं•
Friday, 16 October 2026
Menu

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब- केजरीवाल

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सामने आ रहा है कि राम मंदिर से सोने की राम चरित मानस भी गायब हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने एक और महापाप किया है।

उधर, ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने आरएसएस से पूछा कि वह देश को बताए कि हिंदुओं के खिलाफ किसने काम किया या उन्हें किसने बदनाम किया? क्या उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने मंदिर का चंदा चुराया? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने इन चोरों को बचाने की कोशिश की? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी को उजागर किया और सरकार पर इस मामले को स्वीकार करने और कार्रवाई करने का दबाव बनाया?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि हिंदू विरोधी होने और हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया है? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की, जिन्होंने चोरों को बचाने की कोशिश की या उन लोगों ने जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार पर इसे मानने का दबाव बनाया?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बलात्कारियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को महिलाओं का दुश्मन बता दिया जाए क्योंकि वे बलात्कार की बात उजागर कर रहे हैं, लेकिन असली बलात्कारियों को महिलाओं का दुश्मन न कहा जाए। यह बड़े शर्म की बात है और इससे साफ पता चलता है कि आरएसएस अंदर से काफी विचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *