Live
पंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पारप्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पीछे हुआ भारत- केजरीवालभोआ के 4 गांवों को मिलेगी बड़ी सड़क सुविधा, ₹1 करोड़ की लागत से शुरू होगा निर्माणआप पंजाब ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारीसज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले दीपेंद्र हुड्डा को तुरंत निकाले कांग्रेस: कुलदीप सिंह धालीवालयुद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करेंगेपंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचमोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौतपंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पारप्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पीछे हुआ भारत- केजरीवालभोआ के 4 गांवों को मिलेगी बड़ी सड़क सुविधा, ₹1 करोड़ की लागत से शुरू होगा निर्माणआप पंजाब ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारीसज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले दीपेंद्र हुड्डा को तुरंत निकाले कांग्रेस: कुलदीप सिंह धालीवालयुद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब के स्कूल पूरे साल नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व करेंगेपंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचमोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौत
Saturday, 22 August 2026
Menu

भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की धूरी जनसभा को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। चीमा ने कहा कि धूरी जनसभा में पंजाब की जनता ने भाजपा को असली आईना दिखा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जनसभा करने गए थे, लेकिन जनता की जगह उन्हें सिर्फ़ खाली कुर्सियों की लाइनें मिलीं।

 

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी उन खाली कुर्सियों को संबोधित करके लौट गए, जिससे यह साफ हो जाता है कि पंजाब के लोगों के दिलों में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं बची है। भाजपा नेता पंजाब में चाहे जितने चक्कर लगा लें, पंजाब के जागरूक लोग उन्हे कभी मुंह नहीं लगाने वाले।

 

चीमा ने भाजपा के जनविरोधी चेहरे को उजागर करते हुए कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है कि भारतीय जनता पार्टी वही क्रूर पार्टी है, जिसने अपने घमंड में पंजाब के 750 से ज़्यादा अन्नदाताओं की जान ले ली है। ये हमारे बहादुर किसान थे, जिन्होंने तीन काले कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए अपनी शहादत दी। पंजाब के लोग अपने शहीद किसान भाइयों की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकते, न ही किसानों पर हो रहे अत्याचारों के लिए भाजपा को कभी माफ कर सकते हैं।

 

केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा न केवल किसान विरोधी है, बल्कि पंजाब विरोधी भी है। यह वही पार्टी है जो हमेशा हमारे पानी को लूटना चाहती थी और हमेशा पंजाब के हक छीनने की ताक में रहती है। उन्होंने न केवल पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है, बल्कि अपनी गलत नीतियों से पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया है। पंजाब के लोगों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को साफ शब्दों में संदेश दे दिया है कि पंजाब की धरती पर नफरत और ज़ुल्म की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *