Live
नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•
Tuesday, 03 November 2026
Menu

फरीदकोट पहुंचे CM मान, पिछली सरकारों पर निशाना साधा, विपक्ष पर भी किया तीखा हमला

पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो में नए प्रोजेक्ट्स का लोकाअर्पण किया। आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का एक माध्यम है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के लोगों ने लंबे समय तक विभिन्न सरकारों को मौका दिया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार सरकारें बदलीं, इस उम्मीद में कि हालात सुधरेंगे, लेकिन स्थिति में खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने तीसरे विकल्प को चुना, तभी बदलाव की शुरुआत हुई।

कम समय में आप ने पूरे किए वादे

  मान ने कहा कि 70 वर्षों की राजनीति एक तरफ है और वर्तमान सरकार के चार वर्ष दूसरी तरफ हैं। उन्होंने दावा किया कि कम समय में उनकी सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं, जिनसे जनता को राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग इस सभा में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने जैतो की ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का हर संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता अब सीमित क्षेत्रों तक सिमटकर रह गए हैं और आने वाले समय में उनकी स्थिति और कमजोर होगी।

कांग्रेस विधानसभा में सिर्फ विवाद करने आते हैं

  कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता विधानसभा में केवल विवाद करने के लिए आते हैं, जबकि उनकी सरकार विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही जनता के लिए कोई स्पष्ट योजना। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल विकास करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इसी तरह सहयोग और विश्वास बनाए रखें, ताकि राज्य को और आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *