Live
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•
Thursday, 05 November 2026
Menu

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 14 अगस्त से बारिश के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब में दो दिनों की मौसम की सुस्ती के बाद अब एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज, 13 अगस्त को प्रदेश में बारिश की संभावना कम है, लेकिन 14 अगस्त से कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तरी और पूर्वी पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और नवांशहर समेत आसपास के जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश के कारण उमस और बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

15 अगस्त को भी मौसम की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और नवांशहर समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दक्षिणी पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है।

16 अगस्त को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि भारी बारिश का ज्यादा असर उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रहने की संभावना है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

🌡️ तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी

बुधवार को बारिश कम होने के कारण पंजाब के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 4.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। भाखड़ा डैम क्षेत्र में सबसे अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटियाला में 36.6, चंडीगढ़ में 36.4, पठानकोट में 35.8, नवांशहर में 35.5, जबकि लुधियाना और बठिंडा में 35 डिग्री तापमान रहा।

गुरदासपुर में 34.5, अमृतसर और जालंधर में 34.2, होशियारपुर में 34.8, फरीदकोट में 34, फिरोजपुर में 34.3, फाजिल्का में 34.6, फतेहगढ़ साहिब में 34.9, मोहाली में 35 और संगरूर में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। 14 और 15 अगस्त को बारिश के बाद पंजाब के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल आज बारिश के आसार बेहद कम हैं, लेकिन शुक्रवार से मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *